DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोंगरी में चलता है वृक्षारोपण का अनूठा अभियान, जन्मदिन पर यहां के युवा लगाते हैं पौधे, संरक्षण का भी संकल्प

बालोद। ग्राम मोंगरी (सांकरी) में युवाओं द्वारा पर्यावरण के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किया जाता है। गांव के युवाओं में पर्यावरण के प्रति लगाव का ही नतीजा है कि यहां के युवा अपने जन्मदिन पर पार्टी या किसी तरह की फिजूल खर्ची में पैसे खत्म करने या समय बर्बाद करने के स्थान पर गांव में हरियाली बढ़ाने का प्रयास करते हैं। जिन युवाओं का भी जन्मदिन आता है वे यहां पौधे लगाते हैं। और उनके संरक्षण का इंतजाम करते हैं। गांव की स्वच्छ धरा समिति बनाकर युवाओं द्वारा इस पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है।
अगर गांव में किसी का भी जन्मदिन या कोई भी कार्यक्रम है जिसमें में वो वृक्षारोपण करने को इच्छुक है तो स्वच्छ धरा समिति द्वारा उसे वृक्षारोपण कराया जाता है। इसी क्रम में सतीश (संजू) देशमुख के जन्मदिन के खुशी में स्वच्छ धरा समिति ग्राम मोंगरी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।और पौधों की उचित देखभाल का संकल्प लिया। इस कार्य में अध्यक्ष नूतन देशमुख,खेमराज देशमुख, पुकेश देशमुख, सतीश देशमुख, सनत देशमुख उपस्थित रहे।।

You cannot copy content of this page