DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चीचा में तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन भजन का आयोजन 25 दिसंबर से

बालोद/ अर्जुंदा। ग्राम चीचा वृंदावन (अर्जुंदा) में सिन्हा परिवार के द्वारा स्व. श्री नकुलराम सिन्हा की स्मृति में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन भजन का आयोजन रखा गया है।कार्यक्रम 25 से 27 दिसंबर तक होगा।समय प्रातः- 10 बजे से 12:30 बजे तक, दोप. – 3 बजे से 5:30 तक निर्धारित है। तीन दिवस महाप्रसादी भंडारा का आयोजन भी रखा गया है।जिसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध व्याख्याकार कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी कुडेरादादर के पावन सानिध्य में संकीर्तन होगा। आयोजक राजेश कुमार सिन्हा और रानी सिन्हा सहित समस्त सिन्हा परिवार एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम – चीचा वृंदावन तैयारी में जुटा है। ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को इस संकीर्तन में शामिल होने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page