बालोद। यदि अभी भी आपके पास भूलवश 2000 के नोट बदलने हेतु रह गये हो तो घबराने की जरूरत नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी भारतीय डाक आपके सेवा में तत्पर है। 2000 के नोट जमा करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की शाखाओ के बाहर लोगो के लम्बी कतारों को देखते हुए रिजर्व बैंक ने कहा है कि लोगो को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब डाकघर के माध्यम से 2000 के नोट अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए बीमाकृत डाक के माध्यम से रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में भेज सकते है। दल्लीराजहा डाकघर के पोस्टमास्टर जयप्रकाश जायसवाल ने बताया की यह सुविधा उन लोगो के लिए एक आसान विकल्प है जो रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों से दूर रहते है। अगर किसी को भारतीय डाक के माध्यम से 2000 के नोट रिजर्व बैंक भेजना है तो उन्हें डाकघर में आकर फार्म भरना होगा। जिसमे उन्हें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते का विवरण और सभी नोटों के सीरियल नम्बर निर्धारित फार्म में भरना होगा। एक फ़ार्म में 10 नोट ही भेज सकते है। उक्त फार्म को भरकर आवेदक को लिफाफे को बीमाकृत डाक से भेजना होगा। उक्त डाक रिजर्व बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में से निकट के क्षेत्रीय कार्यालय में भेज सकते है। रिजर्व बैंक द्वारा नोट की राशी बाद में आवेदक के बैंक खाते में भेज दी जावेगी।
2000 Notes Exchange : टेंशन खत्म अब पोस्ट आफिस के माध्यम से भेज सकते है RBI आफिस
