DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जंगली भेजा सरकारी स्कूल में रही तुलसी विवाह की धूम

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के सुदूर जंगल में बसा ग्राम भेजा जंगली के शासकीय प्राथमिक शाला में देवउठनी त्यौहार मनाया गया। बच्चों ने परीक्षा के बाद उत्सव मनाने की तैयारी की। प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने पर्व की जानकारी देते हुए इसे छोटी दीपावली के रूप मनाने का महत्व बताया।

शिक्षक एवं बच्चों ने गन्ने का मंडप सजाकर माता तुलसी का पूजन किया।

विविध साँस्कृतिक कार्यक्रम में गौरा गौरी एवं राऊत नाच की प्रस्तुति दिया गया । इस अवसर पर गौतम सिंह मरकाम सहायक शिक्षक , दिनेश विश्वकर्मा , पेमन सेन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page