DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फोटो स्टोरी: निपानी में दो दिवसीय भव्य मेला जारी, आज होगी हरदानी,,, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मौत का कुआं, आकाश झूला बना आकर्षण

बालोद, ईश्वरलाल गजेंद्र। बालोद जिले के ग्राम निपानी जो कि गौरव ग्राम का दर्जा प्राप्त है, में हर साल की तरह इस साल भी दो दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। दिवाली के बाद आने वाले सोमवार और मंगलवार को 2 दिनों तक यह मेला लगता है। मेले का आज दूसरा दिन है। जो कि हरदानी महोत्सव के नाम से प्रमुख दिन भी माना जाता है।

घर घर डांग डोरी के रूप में देवी देवताओं की पूजा होगी। इस गांव में प्रसिद्ध बैईगिन गुड़ी दाई का मंदिर है। जहां मनोकामना जोत जलाए जाते हैं।

बालोद जिला ही नहीं दूसरे जिले से लोग भी यहां मेला घूमने और दर्शन के लिए आते हैं।

मेले की भव्यता का नज़ारा ऐसा रहता है कि आसपास जहां इस तरह का मेला नहीं लगता वहां निपानी में मौत का कुआं, स्टंट, आकाश झूला, ब्रेक डांस झूला ड्रैगन सहित कई बड़े-बड़े झूले आकर्षण के केंद्र होते हैं।

लोगों की भीड़ लगातार दो दिन और रात तक जमी रहती है।

मंगलवार को भी मेला लगा हुआ है। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक धरोहर राजनांदगांव की प्रस्तुति भी होगी। ड्रोन फोटो और वीडियो एसजी स्टूडियो निपानी के सौजन्य से हमें प्राप्त हुई।

You cannot copy content of this page