DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रानी लक्ष्मीबाई के जयंती पर उनकी प्रतिमा पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के छात्रों ने किया माल्यार्पण

अर्जुन्दा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई अर्जुन्दा के छात्रों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जयंती के अवसर पर रविवार को नगर अर्जुन्दा टिकरी चौक व ग्राम मटिया पर स्थित

रानी लक्ष्मीबाई के प्रतीमा पर पूजा-अर्चना माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस पराक्रम और वीरता को सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई अर्जुन्दा के छात्र यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं। सच्चा वीर कभी आपत्तियों से नहीं घबराता है।

प्रलोभन उसे कर्तव्य पालन से विमुख नहीं कर सकते। उसका लक्ष्य उदार और उच्च होता है। उसका चरित्र अनुकरणीय होता है।

अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी और धर्मनिष्ठ होता है। ऐसी ही थीं वीरांगना लक्ष्मीबाई। रानी लक्ष्मीबाई के विचारों से प्रेरणा लेकर हमें देश की सेवा करने की आवश्यकता है। इस अवसर अभाविप पूर्व कार्यकर्ता पंकज चौधरी, हिमांशु कुमार साहू, जयकिशन साहू, देवेन्द्र साहू ,यशवंत कुमार टंडन, प्रणव तिवारी, प्रीति सोनकर, जानवी सारथी, मनीषा राणा, खेमेश्वरी चौधरी, छवि चौधरी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page