अर्जुन्दा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालोद के आदेश के अनुरूप विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बालोद जिले के समस्त मतदान केंद्रों में 17 नवंबर को बालोद जिले के विभिन्न महाविद्यालय के पंजीकृत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक जिले के विभिन्न मतदान केंद्र के अंतर्गत शामिल दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सेवा के लिए मतदाता मित्र के रूप में स्वयंसेवकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 54 स्वयंसेवकों ने अपने अपने गांव के मतदान केंद्रों पर मतदाता मित्र के रूप में अपनी सेवा दी गई।
छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग एवं बालोद जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुरूप बालोद जिले में शत् प्रतिशत मतदान एवं बुजुर्ग एवं दिव्यांग को सम्मान मतदान केंद्र तक लाने के उद्देश्य से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे।

इसको लेकर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले के सभी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको और महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया था।
असहाय, दिव्यांग, विकलांग और बुजुर्ग, वृद्ध मतदाताओं को मतदान केन्द्र में पहुंचाने में विशेष योगदान रहा
शारीरिक रूप से कमजोर और अक्षम और दिव्यांग, विकलांग, वृद्ध मतदाताओं और गर्भवती महिला मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर पहुंचाने और उनकी सुरक्षा

और सहायता प्रदान करने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको ने निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान किया।
इन स्वयंसेवको ने मतदाता मित्र के रूप में निभाई जिम्मेदारी
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन और यामिनी देवांगन ने अपने ग्राम डुड़िया के मतदान केंद्र में सेवा दी। वहीं मोहित यादव मतदान केन्द्र – परसवानी , वैभव देशमुख, युवाकांत सिन्हा मतदान केन्द्र- परसतराई, भारती खरे मतदान केन्द्र- डुण्डेरा, जानवी सारथी मतदान केन्द्र -अर्जुन्दा, खिलेश्वर साहू मतदान केंद्र- बीजाभांटा, सौरभ साहू मतदान केंद्र- सिब्दी, ईशा साहू मतदान केंद्र- बासीन, अनुसुइया पुरेन्द्र मतदान केन्द्र – भरदाकला, अनिरुद्ध नायक मतदान केन्द्र- मुड़खुसरा, भूमिका साहू मतदान केन्द्र- भिलाई, शीतल यादव मतदान केन्द्र चिचलगोदी,खोमनलाल ठाकुर मतदान केन्द्र कठिया, खुशबू धनकर मतदान केन्द्र – खामभाट, रौनक कुमार सिन्हा मतदान केन्द्र – मुढ़िया, केशव निषाद, गजेन्द्र कुमार देवांगन मतदान केन्द्र – गुरेदा, केसरी मतदान केन्द्र – खुरसुनी, कोमल सोनकर मतदान केन्द्र – नाहंदा, इंद्राणी सिन्हा मतदान केन्द्र – झीका, अमन यादव मतदान केन्द्र – धनगांव, होमेश साहू मतदान केंद्र-बोरगहन इन सभी मतदाता मित्रों ने अपने अपने गांव के मतदान केंद्रों पर अपनी भूमिका निभाई।
