DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी में स्काउट गाइड के द्वारा मतदान दिवस पर सेवा कार्य

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य में दूसरे चरण के लोक तंत्र के त्योहार 17 नवंबर 2023 को हुए विधानसभा मतदान दिवस पर भारत स्काउट गाइड के स्काउट एवम् गाइड विकास खंड डौंडी में अनेकों मतदान केंद्र पर मतदान दल के कर्मचारी अधिकारियों के साथ अपनी सेवाएं दी ।
विकास खंड डौंडी के सेजेस विद्यालय डौंडी ,नयाबजार दल्लीराझारा , घोटीया ,विवेकानंद विद्यालय डौंडी,बालक डौंडी, कुआगोंदी मतदान केंद्र में प्रातः 8:00 से 5 बजे तक सेवा कार्य किए । ये सेवा जिला शिक्षा अधिकारी श्री मुकुंद साव , विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जे एस भारद्वाज , जिला DOC श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर ,जिला सचिव श्री के एल गजेंद्र के निर्देशअनुसार , एवम् विकास खंड सचिव श्री नेमसिंह साहू ,संयुक्त सचिव श्रीमती तनुजा बंजारे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । प्रभारी शिक्षक श्रीमती तनुजा बंजारे ,गायत्री देवांगन,पुष्पलता गंजीर अन्नपूर्णा धुव्र का सहयोग रहा।साथ ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी ,BRC श्री सच्चिदानंद शर्मा ,सभी संस्था के प्राचार्य ने इस कार्य की सराहना की।

You cannot copy content of this page