DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोकतंत्र के पर्व में रेडक्रॉस के बच्चों ने की सेवा, मतदान केंद्रों में डटे रहे

बालोद। बालोद जिले के विभिन्न मतदान केंद्र में इस बार रेड क्रॉस और स्काउट गाइड के बच्चे भी सेवा कार्य करते हुए नजर आए। खास तौर से बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को विल चेयर के माध्यम से केंद्र तक पहुंचाने में ऐसे बच्चे मदद करते रहे, तो वही मतदाताओं को पानी पिलाने सहित अन्य तरह के मदद भी वे करते रहे ।इस क्रम में बड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के रेड क्रॉस स्काउड गाइड के बच्चों ने चिल्हाटीकला, भरदा एवं बड़गाँव के मतदान केंद्र में सेवा कार्य किया। इस दौरान जिला कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव भी चिल्हटीकला में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया।खोमिन भावना ममता माधुरी हर्षिता ज्योति सीमा याचना टोमेश्वरी योगेश्वरी हेमा वासनी रश्मि वेणुगोपाल मनोज,यनशू, जितेश, रामानुज आदि बच्चो ने बढ़ चढ़ कर सेवा कार्य किया।

You cannot copy content of this page