DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मतदाता मित्र के रूप में सेवा देंगे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक

अर्जुन्दा।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालोद के आदेश के अनुरूप विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बालोद जिले के समस्त मतदान केदो में 17 नवंबर को बालोद जिले के विभिन्न महाविद्यालय के पंजीकृत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक जिले के विभिन्न मतदान केंद्र के अंतर्गत शामिल दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सेवा के लिए मतदाता मित्र के रूप में स्वयंसेवकों की भूमिका अदा करेंगे।

बालोद जिले के 8 महाविद्यालय के 170 स्वयंसेवक मतदाता मित्र के रूप में सहयोग करेंगे

बालोद जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मतदाता मित्र के रूप में अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इसमें जिसमें शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा से 54 स्वयंसेवक अपनी सेवा देंगे। वहीं शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौण्डीलोहरा से 1 स्वयंसेवक रहेंगे। शासकीय महाविद्यालय खेरथा से 10 स्वयंसेवक रहेंगे। शासकीय माता कर्मा कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय गुण्डरदेही से 31 स्वयंसेवक रहेंगे। शासकीय मदनलाल साहू महाविद्यालय अरमरीकला से 4 स्वयंसेवक रहेंगे। शासकीय नवीन महाविद्यालय बेलौदी से 16 स्वयंसेवक रहेंगे। शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही से 49 स्वयंसेवक रहेंगे। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद से 1 स्वयं रहेंगे। ये सभी स्वयंसेवक अपने अपने गांव के मतदान केंद्रों पर मतदाता मित्र के रूप में अपनी सेवा प्रदान करेंगे।

छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग एवं बालोद जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुरूप बालोद जिले में शत् प्रतिशत मतदान एवं बुजुर्ग एवं दिव्यांग को सम्मान मतदान केंद्र तक लाने के उद्देश्य से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे। इसको लेकर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले के सभी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको और महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है।

You cannot copy content of this page