DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने की स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान की अपील

बालोद। आई एम ए की शत प्रतिशत मतदान हेतु पहल की जा रही। आगामी 17 नवम्बर के विधानसभा चुनाव हेतु इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन बालोद ने सभी लोगो से अपील की है की वे अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करे। संस्था के अध्यक्ष डा प्रदीप जैन एव सचिव डॉ ए व्ही महेश्वर के आम लोगो से अपील की है कि वे लोकतंत्र को मज़बूत करने हेतु वोट अवश्य देवे। पाँच साल में एक बार मिलने वाले इस अवसर को न गवाये।17 नवंबर को अपने सारे कार्यक्रमों को दरकिनार कर प्राथमिकता के साथ सपरिवार मतदान करने जाये एव प्रदेश के समग्र विकास में सहभागी बने।इस चुनाव में हमे अवसर मिला है कि हम साथ मिलकर लोकतंत्र की दीपावली का उत्सव मनाये। इस अपील के साथ आईएमए द्वारा जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page