DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023-24 का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न

बालोद। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है।

राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, बच्चों को एक अवसर प्रदान करती है, कि वे नई खोज कर सकें, अपनी वैज्ञानिक चेतना को समझे एवं ज्ञान का इस्तेमाल कर अपने विचारों की सत्यता को परख सकें।
मुख्य कथानक का विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना है तथा इसके अंतर्गत पांच उपविषय – अपने परितंत्र को जानना, स्वास्थ्य और पोषण, परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं, आत्मनिर्भरता के लिए परितंत्र आधारित दृष्टिकोण, परितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार था।
31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023-24 का जिला स्तरीय आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद में किया गया। यह आयोजन दो वर्गों में आयोजित होता है। कनिष्ठ वर्ग 10 से 14 आयु वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग 14 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थी प्रतिभागी होते है। जिला स्तरीय आयोजन में बालोद जिला के 80 बाल वैज्ञानिक और 40 मार्गदर्शक शिक्षक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल के पी साव ने बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं। उनकी वैज्ञानिक संचेतना को जागृत कर राष्ट्र को समर्थ व समृद्ध बना सकते हैं। यही बाल विज्ञान का उद्देश्य है। जिला समन्वयक एन के गौतम ने बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य अरुण साहू उपस्थित थे
निर्णायक के रुप में बी एन योगी व्याख्याता भौतिकी, लोचन देशमुख व्याख्याता गणित, राजेन्द्र वर्मा व्याख्याता जीवविज्ञान, षडेन्द्र देशमुख व्याख्याता गणित ने अपनी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कादम्बिनी यादव ने किया। विदित हो कि जिला समन्वयक एन के गौतम इस माह के अंत सेवानिवृत्त हो रहे है अतः यह आयोजन उनके लिए अंतिम आयोजन था। इस अवसर पर जिला विज्ञान क्लब के सदस्यों ने उन्हें शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। परिणाम
वरिष्ठ वर्ग प्रथम नीलकमल देवरी (द)
द्वितीय जागृति सिन्हा झलमला
तृतीय आशीष यादव देवरी (द)
जूनियर वर्ग में प्रथम आदर्श यादव और तुषार गावरे सेजेस हिंदी मीडियम बालोद
और द्वितीय सोनाली और तेजस्वी बड़गांव रहे।

You cannot copy content of this page