फिट इंडिया मूवमेंट का आगाज़, हुआ जिला स्तरीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता



बालोद। नेहरू युवा केन्द्र संगठन बालोद, दुर्ग, ( खेल एवम् युवा कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार) जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद

तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बालोद के तत्वाधान में युवा तथा खिलाड़ियों ने विशाल फिट इंडिया रैली का आयोजन किया जिनमें लगभग 177 युवा खिलाड़ी , 07 पूर्व सैनिक के जवान, साथ ही अतिथि तथा पालक शामिल हुए,

मुख्यतः जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद, कन्नेवाडा, बरही, लाटाबोड़, ड्रीम इंडिया स्कूल बालोद, ब्लेज़ एकेडमी स्कूल बालोद, गांधी विद्यालय गुण्डरदेही, का महत्वपूर्ण योगदान से यह रैली संपन्न हुआ, इस रैली के माध्यम से युवा खिलाड़ियों में विभिन्न नारा के माध्यम से समाज तथा लोगों को जागरूक किए जैसे, “एक भारत श्रेष्ठ भारत!, फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज,!

स्कूल जाबो पढ़े बर, जिन्गी ला गढ़े बर,! मानव मानव एक समान जाति पाती का मिटे निशान,! भारत माता की जय,! हिंदुस्तान हिंदुस्तान, मेरी जान, मेरी जान, करबो मतदान, करबो मतदान,, इत्यादि नारा से जागरूक रैली आयोजित हुए, इस रैली में मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप जैन जी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, देवेंद्र डडसेना, परमेश्वर प्रसाद देवहरी, टोमन लाल मरकाम, भूपेंद्र साहू(प्राचार्य, ड्रीम इंडिया स्कूल बालोद) रहें,

यह रैली सुबह 8:40 बजे जय स्तंभ चौक से प्रारंभ होकर, इंडोर स्टेडियम गंजपारा में समापन हुआ, जिनके तुरंत बाद जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद, तथा बालोद जिले के समस्त 3री तायक्वोंडो खिलाड़ियों का प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ,

       इस तायक्वोंडो प्रतियोगिता में विभिन्न आयु, वजन कैटेगरी के लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए, जहां तीन विधा जैसे तायक्वोंडो क्योरुगी, पूमसे तथा स्पीड किकिंग का विधा शामिल रहें, यह प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि का भूमिका श्री किशोरी लाल साहू,( महा सचिव,  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़,) विशेष अतिथि श्री मनीष टोप्पो(खेल अधिकारी, शासकीय घनश्याम सिंह महाविद्यालय बालोद), रहें जिन्होंने विभिन्न प्रतिभागियों को विजेताओं को पदक तथा सम्मान प्रदान किए, इस प्रकार जिला स्तरीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता, फिट इंडिया मूवमेंट,करबो मतदान, एक साथ विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुआ

You cannot copy content of this page