DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय बालोद के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवको ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको की शनिवार को एनएसएस गतिविधि रखी गई जिसमें मतदाता जागरूकता रैली निकली गई और मतदान संबंधित बातों पर चर्चा हुई ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के सीनियर स्वयंसेवक डिलेश्वर कुमार देशमुख ने सभी स्वयंसेवक को जिनका उम्र 18 वर्ष और उससे अधिक है सभी को वोटर आईडी कार्ड बनवाने की बात कही और जिन स्वयंसेवकों का मतदाता परिचय पत्र बन चुका है, उन सभी को आने वाले 17 नवंबर को अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर मतदान देने की बात कही। सीनियर स्वयंसेवक लक्ष कुमार साहू ने भी मतदाता जागरूकता से संबंधित नारा का वाचन किया और मतदान के महत्व को बताया उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है । एक-एक वोट समाज और देश के विकास के लिए कीमती है , इसलिए समाज के सभी वर्गों , जाति, धर्म , अमीर हो या गरीब सभी को मतदान देने जाना चाहिए और सही प्रत्याशी को वोट देने की बात कही। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय परिसर और जुर्री पारा में चुनाव संबंधित नारे का वाचन करते हुए जागरूकता रैली निकाली गई और सभी को 17 तारीख के मतदान हेतु प्रेरित किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना के इस आयोजन में स्वयंसेवक देवर्षि बेलसर , लोकेश्वर निर्मलकर , डीपनारायण द्विवेदी , कांक्षी , यामिनी कुरेशिया, निशा खरे , मनीष, राधेश्याम , डेलिस , शशिकांत, राजेश बक्शी, तनुजा, दीपिका साहू , तृप्ति, कल्पना, नम्रता, निधि चंद्राकर , प्रियंका मांडवी, बिनीता मांडवी , रामावतार , यूनिस कुमार , शिवा , नवीन कुमार इत्यादि सभी स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन. खरे के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न रहा।

You cannot copy content of this page