DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में बालिका शिक्षा शिविर का हुआ आयोजन

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में बालिका शिक्षा शिविर का आयोजन हुआ।

विद्यालय में भारत स्वास्थ्य सुरक्षा एवं पोषण अभियान के तहत किशोरी बालिका स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक सुपरवाइजर सुदामा साहू ,कार्यकर्ता विद्या गुप्ता, हरिप्रिया साहू,द्वारा बढ़ते हुए बच्चियों में होने वाले शारीरिक बदलाव, हमारे खानपान, लापरवाहीं से होने वाले शारीरिक समस्याएं एवं इन समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है,इसके बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। समस्त माताओं से आग्रह किया गया कि अपने बच्चियों से मित्र वत व्यवहार करें, साथ ही उन्हें सभी जानकारियां खुलकर बताएं,ताकि वे सभी बाते आसानी से समझ सके।हम लोगो का भी पूरा प्रयास रहता है कि हम लोग भी पूरी बाते एवं जानकारी दे सकें।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कश्चित साहू प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी उपाध्यक्ष एवम जनपद सदस्य हरिश्चन्द्र साहू एवम विद्यालय के समस्त स्टाप उपस्थित थे

You cannot copy content of this page