DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

क्विक हील का सायबार सुरक्षा अभियान सी वाय डी ए द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में किया गया शुभारम्भ

राजनांदगांव। सेंट्रल फॉर युथ डेवलॅपमेंट छत्तीसगढ़ व क्विक हील पुणे के नेतृत्व में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला राजनांदगांव के सहयोग से सायबर सुरक्षा जागरूकता अभियान 2023 का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्मानीय सुश्री अनुपमा कटकर जी चेयरपर्सन क्विक हील, श्री अजय शिरके जी कार्यक्रम प्रबन्धक क्विक हील फाउंडेशन, डॉ. के. एल टांडेकर जी प्राचार्य शा.दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, डॉ. श्रीमती बी.एन. मेश्राम मैम जी प्राचार्य डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव, डॉ. सुरेश पटेल जी रासेयो जिला संगठक, प्रो भौतिक शास्त्र दिग्विजय महाविद्यालय , श्री प्रवीण जाधव जी एक्जिक्यूटीव डायरेक्टर CYDA व डॉ.श्रीमती अनीता साहा प्रो.अंग्रेजी विभाग दिग्विजय महाविद्यालय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम रासेयो जिला संगठक डॉ. एस के. पटेल जी द्वारा कार्यक्रम के सम्पूर्ण उद्बोधन देते हुए युवा साथियों को सम्बोधित किये। संस्था के प्राचार्य डॉ. के एल टांडेकर जी द्वारा CYDA के कार्यो एवं वॉलेंटियर्स के कार्यों के सराहना अपने उद्बोधन में किया गया। बी.एस. बी.ए. प्राचार्य डॉ. श्रीमती बी एन मेश्राम जी द्वारा सायबार अपराध से होने वाले अपराधो का उदाहरण देते हुए युवाओ को उद्बोधित किये। कार्यक्रम प्रबंधक क्विक हील फॉउंडेशन श्री अजय शिरके जी द्वारा अपने उद्बोधन में सायबार सुरक्षा जागरूकता अभियान हेतु तैयार किये 40 वॉरियर्स की टीम को बधाई देते हुए आगे के कार्यों के लोए शुभकामनाएं दिया गया साथ ही सायबार सुरक्षा सपथ भी दिलवाया गया। कार्यक्रम के दौरान सायबार वारियर्स द्वारा नुक्कड़ नाटक में माध्यम से सायबर अपराध एवं उसके बचाव को बताया गया । साथ ही वॉरियर्स द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दर्शाते हुए 12 माह नृत्य की प्रस्तुति भी किया गया। एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मुख्य अतिथियों, अतिथियों , सायबार वॉरियर्स एवं रासेयो स्वयंसेवियों द्वारा एक साथ सुवा नृत्य कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का छत्तीसगढ़ी खुमरी छत्तीसगढ़ी नृत्य कला की मोमेंटो शाल व श्रीफल से सम्मान कर विधिवत कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के पूर्ण आयोजन में नितेश सिंगरोल जी CYDA व्यवस्था में हर्षवर्धन देवांगन जी एवं अमृत यादव रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 200 स्वयंसेवी व 40 सायबार वॉरियर्स उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page