DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने चलाया यातायात एवं नियम जागरूकता अभियान

कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति एवं थाना प्रभारी श्री मनीष शेंडे के मार्गदर्शन व नेतृत्व में चलाया अभियान

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको द्वारा यातायात सप्ताह दिनांक 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के अन्तर्गत यातायात एवं नियम जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्वयंसेवको ने सड़कों पर वाहनों चलाने वाले व्यक्तियों और आसपास के लोगों को पामप्लेट बांटकर यातायात नियम के बारे में बताया।


साथ ही लोगों में यातायात नियम और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता लाने और सड़कों पर हो रहें आए दिनों दुर्घटनाओं पर कमी लाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया।

भारत सरकार सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के दिशा निर्देश व पुलिस थाना अर्जुन्दा के थाना प्रभारी श्री मनीष शेंडे के मार्गदर्शन में व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको द्वारा

आज नगर पंचायत अर्जुन्दा में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया

वाहन चालकों व आमजनों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करते हुए पाम्पलेट के माध्यम से यातायात नियमों को समझाया हेलमेट की अनिवार्यता ,

शराब पीकर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें, साथ ही साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सावधानी बरतने की सलाह दिया।

जन जन तक पहुचे यातायात नियमो की जानकारी वरिष्ठ स्वयंसेवक यशवंत टंडन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि यातायात नियमों के बारे में जन-जन को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा नियमों और कानूनों के बारे में जानकारी होना चाहिए। ताकि लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरुक कर सकें।

जागरूकता अभियान में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस यातायात एवं नियम जागरूकता अभियान में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति ए एस आई कमलेश साहू, आरक्षक पुरानिक साहू, आरक्षक सुरेश प्रीतम, वरिष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन, प्रीति सोनकर, ममता साहू, रेणुका कांशी, उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page