DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेहरू युवा केंद्र संगठन बालोद दुर्ग के तत्वाधान में हुआ “मेरी माटी मेरा देश ” माटी को नमन, वीरों को वंदन कार्यक्रम

बालोद। नेहरू युवा केंद्र संगठन बालोद दुर्ग के तत्वाधान में “मेरी माटी मेरा देश ” माटी को नमन, वीरों को वंदन अमृत कलश प्राप्त किए।

यह कार्यक्रम बालोद जिले के सरयू प्रसाद स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां बालोद जिले के विभिन्न युवाओं में सहमति प्रदान किए , वहीं द विक्ट्री यूथ क्लब बालोद के युवाओं ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किए, तथा भारतीय सेना के पूर्व सैनिक थानेंद्र साहू(आर्मी मेडिकल कोर) तथा उनके साथी रहें, इस बीच पूर्व सैनिक थानेंद्र साहू राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ करवाए तथा माटी का महत्व बताएं, साथ ही देश के बहुविकास के लिए युवाओं ने संकल्प भी लिए। समस्त कार्यक्रम के उपरांत युवाओं द्वारा देशी खेल खो-खो भी आयोजित किए। जहां स्वयं सेवक वासुदेव, मोनेश साहू, यामिनी कौमार्य, खोगेश्वरी गेंद्रे, सहभागिता निभाएं।

You cannot copy content of this page