DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यातायात और नियमों के प्रति जागरूक करने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक चलाएंगे जागरूकता अभियान

थाना प्रभारी श्री मनीष शेंडे के मार्गदर्शन व नेतृत्व में स्वयंसेवक लोगों को करेंगे जागरूक व प्रेरित

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवको द्वारा 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक यातायात सप्ताह के अंतर्गत यातायात एवं नियम जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस थाना अर्जुन्दा के थाना प्रभारी श्री मनीष शेंडे जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में स्वयंसेवक यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक व प्रेरित करेंगे।

जिसके लिए स्वयंसेवको ने आवेदन प्रस्तुत कर अनुमति व सहयोग प्रदान करने के लिए निवेदन किया है। और इस जागरूकता अभियान के लिए अनुमति भी मिल गई है। स्वयंसेवको द्वारा लोगों को यातायात नियमों जागरूकता से संबंधित पोस्टर व पाम्प्लेट वितरित कर यातायात नियमों और कानूनों के बारे में जागरूक करेंगे। दुर्घटना में कमी लाने और नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाएगा।
जिसके लिए पुलिस थाना अर्जुन्दा के थाना प्रभारी श्री मनीष शेंडे से आवेदन सौंप कर मार्गदर्शन लिया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन, स्वयंसेविका रेणुका कांशी, ममता साहू उपस्थित रहीं।

You cannot copy content of this page