DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने निकाली अमृत कलश यात्रा

भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा में, तिरंगे झंडे के साथ झांकी के माध्यम से नगर के गलियों में किया भ्रमण

अर्जुन्दा। भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवकों द्वारा अमृत कलश यात्रा रैली का आयोजन किया गया।

जो नगर के चौक चौराहों और विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए। लोगों के घरों से मिट्टी, और चांवल एकत्रित कर अमृत वाटिका निर्माण के लिए इस मिट्टी और चांवल को भेजा जाएगा।
जिसमें देशभक्ति और आशा प्रेम सद्भावना का संदेश देते हुए स्वयंसेवको ने भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी के वेशभूषा में झांकी के माध्यम से रैली निकाली गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमें अपने देश के प्रति दृढ़ संकल्प की भावना विकसित होती है।

राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने स्वयंसेवकों को और नगर वासियों को बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन वीर बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों का सम्मान करना है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च जीवन बलिदान कर दिया। देशभर में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। यह अमृत कलश यात्रा देश के हर क्षेत्र 7500 अमृत कालसो में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली में स्मारक बनाया जाएगा।

इस अभियान प्रमुख रूप से छवि चौधरी, दामिनी सिन्हा ,रेश्मि कुर्रे, मनीषा प्रीति सोनकर, रागिनी साहू, रेणुका कांशी, दिव्या सिन्हा, राजन प्रजापति, वंदना गजेन्द्र, रोशनी ठाकुर,नीलम रावटे सुमन सिन्हा ,ज्योति सिन्हा, गीतांजलि साहू, युरानी साहू, टिकेश्वरी ठाकुर, रागिनी ठाकुर, दिव्या पटेल, खुशबू सिन्हा, जया सिन्हा, रीना देवांगन, पूनम ठाकुर , जया सिन्हा, सक्रिय स्वयंसेवक सुदर्शन साहू, मोहित यादव, भूषण देवांगन खिलेश्वर साहू, व समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page