DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बालोद। संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम का आयोजन संकुल केंद्र ज सांकरा में किया गया। जिसमें संकुल केंद्र ज सांकरा के समस्त विद्यालय इस कार्यक्रम में भाग लिए।

कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम में निर्णायक श्री कोमल देशमुख व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल ज सांकरा, श्री लोचन देशमुख, श्री खिलेश गंगासागर रहे ।

जिन्होंने अवलोकन , प्रदर्शन, मौलिकता उपयोगिता के आधार पर मॉडल का चयन किया गया । जिसमें प्राथमिक शाला दरबारी नवागांव प्रथम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला द्वितीय, शासकीय प्राथमिक शाला परसदा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में शिक्षक अजय यादव,सुरेंद्र मंडलोई, हंसराज देशमुख, हिलेख साहू,रोहित देशमुख, पोषण चतुर्वेदी, योगिता ठाकुर, माहेश्वरी ठाकुर, विनीता कुरेशिया, नेमसिंह व संकुल समन्वयक बंधु ठाकुर उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page