DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेपाल में लहराया विजय ने जीत का तिरंगा,,, अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में तैराकी में जीते गोल्ड मेडल

बालोद। संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन इंडिया के तत्त्वाधान में 8 वी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता रंगशाला स्टेडियम पोखरा नेपाल में 05 से 09 अक्टूबर को संपन्न हुआ। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्विमिंग (तैराकी) में विजय साहू ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस आयोजन में भारत के अलावा अलग-अलग देश जैसे नेपाल , भूटान , दुबई ,श्रीलंका ,बंगलादेश ,थाईलैड , पाकिस्तान आदि जगह के टीमों ने भाग लिया। जिसमें विजय ने अपना परचम लहराया । विजय स्वीमिग मे 3 गोल्ड मेडल विजेता बने। इसी प्रकार भारत प्रतिनिधित्व किया और छत्तीसगढ़ राज्य व भारत का नाम रौशन किया। इस जीत के लिए ग्राम सम्बलपुर डौडी लोहारा के समस्त ग्राम वासियों, ग्राम पंचायत कुथरेल के सरपंच राजश्री चंद्राकर व उप संरपच लोमस चंद्राकर,प्रदीप चंद्राकर समस्त पंच गण ,व लक्ष्य मैदान अंडा सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षक गणों व आसपास के जनप्रतिनिधि व एबिस कम्पनी राजनांदगांव के मैनेजर रामायण पटेल व राजू वर्मा ने शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page