DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर 14 अक्टूबर को होगा आयोजन

यूथ रेडक्रास सोसाइटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

अर्जुन्दा।शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में यूथ रेडक्रास सोसाइटी, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर को किया जाएगा।

जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राएं प्राध्यापकगण अधिकारी कर्मचारी पूर्व छात्र, एलुमनी एसोशिएशन के छात्र जनभागीदारी के सदस्य राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक व अन्य महाविद्यालय, विद्यालय के शिक्षक और छात्र इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं।

और स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकते हैं।

रक्तदान शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया जायेगा। जिसमें रक्तदान परीक्षण और ब्लड कलेक्शन के लिए यूथ रेडक्रास सोसाइटी रायपुर की टीम उपस्थित रहेंगी।

रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को रेडक्रास सोसाइटी की ओर से प्रमाण पत्र, स्वल्पाहार प्रदान किया जाएगा।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पंजीयन कराने के लिए महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के

स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन (राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक) 6261543070, दानेश्वर सिन्हा वरिष्ठ स्वयंसेवक 70671 31672, सुदर्शन साहू सक्रिय स्वयंसेवक 6263 935 794 से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

You cannot copy content of this page