DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

73 बच्चों पर सिर्फ दो शिक्षक, उसमें से एक है प्रधान पाठक, पढ़ाई हो रही प्रभावित, डीईओ दफ्तर पहुंचे ग्रामीण

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम परसदा के पालक समिति और ग्रामीण डीईओ कार्यालय पहुंचकर शिक्षक की कमी दूर करने की मांग की। ऐसा न होने की स्थिति में ग्रामीणों द्वारा तालाबंदी हेतु बाध्य होने की बात भी कही गई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि शास. प्राथ. शाला परसदा, संकुल ज / सांकरा, वि.खं व जिला बालोद के अंतर्गत आता है। जब हमने शाला में जाकर स्थिति जानी तो हमे पता चला कि हमारी शाला में बच्चो की संख्या 73 है जिसे केवल 2 शिक्षक पढाते है। 1 शिक्षक प्रधानपाठक है जो कि कार्यालयीन व अन्य व्यवस्थापन में संलग्न रहते है, कुछ समय बचता है तो उसमें पढ़ाते है और 1 व्यवस्था के तहत 1 शिक्षिका है। केवल 2 शिक्षको के भरोसे कक्षा 1 से 5 तक का शिक्षण हो पाना संभव नहीं है। बच्चो की संख्या को ध्यान में रखते हुए यहाँ शिक्षक की महती आवश्यकता है। शिक्षक की व्यवस्था अतिशीघ्र की जाए। जल्द ही शिक्षक की समस्या दूर नही होने पर तालाबंदी हेतु बाध्यता होना पड़ेगा। ज्ञापन देने पालक समिति प्राथमिक शाला परसदा अध्यक्ष लक्ष्मी तारम, उपाध्यक्ष रोहित कलिहारी, सदस्य भीखम साहू, नोहर साहू, रविशंकर साहू , लोमिन साहू, तुला राम, जितेंद्र साहू, उत्तम सोरी, गैंद लाल आर्य, शोभित पटेल पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page