DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बालोद। संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2023-24 का आयोजन संकुल केंद्र कोहंगाटोला में किया गया। जिसमें तीन संकुल केंद्र कोहंगाटोला, ज सांकरा, अमलीडीह के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ बसंत बाघ थे। अध्यक्षता बीआरसी जितेंद्र गजेंद्र ने की। विशिष्ट अतिथि में आर के पिस्दा संकुल प्रभारी अमलीडीह, नरेश गौतम संकुल प्रभारी ज सांकरा रहे।

संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान में संकुल केंद्र कोहंगाटोला से शिल्पा साहू शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुमका, रूखमणी ठाकुर शासकीय प्राथमिक शाला रेवती नवागांव, संकुल केंद्र ज सांकरा से छगन लाल पटेल शासकीय प्राथमिक शाला सुंदरा, अजय यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा, संकुल केंद्र अमलीडीह से श्री विश्वकर्मा शासकीय प्राथमिक शाला दैहान, श्री उदय सिंग कोलियारे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीह को सम्मानित किया गया।


विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसन्त बाघ द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया गया और समस्त शिक्षको को बधाई प्रेषित किया गया। जितेंद्र गजेंद्र विकासखंड स्रोत समन्वयक द्वारा सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई प्रेषित करते सभी शिक्षकों को प्रेरित किया गया।

You cannot copy content of this page