शिक्षा के साथ बच्चों के व्यक्तित्व और कॅरियर निर्माण पर ध्यान देती हैं एनुका शार्वा



नवाचारी प्रयासों से मिला इस साल का मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ‘शिक्षा श्री’ पुरस्कार 
बालोद| डौंडी लोहारा के हायर सेकेडंरी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता सुश्री एनुका शार्वा विगत 15 वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवा दे रही है, सुश्री शार्वा का एप्रोच बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण कराना होता है। हर एक बच्चा विशिष्ट प्रतिभा का धनी होता है इसलिए भौतिकी की कक्षा के साथ-साथ उन्हें जीवन के अन्य पहलू सांस्कृतिक,कला तथा साहित्य से भी उतना ही प्रेम है। वह मानती है कि हमारे पास विभिन्न संख्या में बच्चे होते हैं जिनको हम प्रेरित कर अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन कर सकते हैं। सुश्री शार्वा विगत कई वर्षों में विज्ञान सेमिनार, कला महोत्सव,युवा महोत्सव, सीजी ओलंपिक में ब्लाक नोडल अधिकारी के रुप में सेवा दे रही है। और उनके मार्गदर्शन में कई छात्र-छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी रह चुके हैं। और छात्राओं के आत्मविश्वास तथा नैसर्गिक प्रतिभा में वृद्धि के लिए उनकी सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करती है। जैसे कि कैंसर जागरूकता अभियान, जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरुकता कार्यक्रम से संबधित निबंध व प्रश्नोत्तरी का आयोजन, कोरोना महामारी में शैक्षिक(मोहल्ला क्लास, मास्क वितरण, स्लोगन लेखन) आर्थिक और सामाजिक (अन्न दान) कार्य करती हैं ऐसे उत्कृष्ठ कार्य के लिए जिलाधीश बालोद  से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 05 फरवरी 2021को प्राप्त हो चुका है। समाज में एक नई सोच विकसित करने के लिए कैंसर रोगियों के लिए सहानुभूति के साथ हेयर डोनेशन जैसे कार्यक्रम चला रहीं हैंl जिसके लिए उन्हें तमिलनाडु के संस्था से कैंसर योद्धा सम्मान प्राप्त हुआ हैl उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम ने हमें हमारी धरोहर का महत्व दिलाया है। जिसके लिए CCRT(Delhi) सांस्कृतिक स्त्रोत रीजनल सेंटर दिल्ली तथा भुवनेश्वर से प्रशिक्षित हैं। इसके  अतिरिक्त शास्त्रीय नृत्य ओडीसी में भी प्रशिक्षण प्राप्त है। उनके अनुसार विलुप्त होते कई हमारी कलाएं है। पारंपरिक खेल खिलौने, मूर्ति कला में बच्चों को राज्य स्तर तक मार्गदर्शन दिया है। इन सबके अतिरिक्त सुश्री शार्वा विकासखंड स्तर पर कैरियर गाइडलाइन क्लासेस, बोर्ड परीक्षा के प्रतिभागियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करती हैं। शिक्षा में नवाचार हो इसलिए वह समय पर नई-नई शिक्षण तकनीक जैसे TISS डाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल एजुकेशन के माध्यम से प्रशिक्षित हैं तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित ICT की में भी सहयोग करती है। कार्य के प्रति उनकी जिम्मेदारी को इस बात से आंका जा सकता है कि अपने मातृत्व अवकाश में भी वह कई छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहीं थीं। 


ये प्रमुख सम्मान मिले एनुका को 

बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रेरित करती एनुका शार्वा को 2023 का मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ‘शिक्षा श्री’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रेरित करने और समाज के लिए एक मिसाल स्थापित करने के रूप में माना जाता है। इसके अतिरिक्त,,,,,,, जिलाधीश द्वारा 2021 का उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान कोरोना काल में विशेष सेवा के लिए (पढ़ाई तुंहर द्वार) ।शिक्षा कला साहित्य अकादमी द्वारा 2022 का विशिष्ट शिक्षक सम्मान।विशिष्ट प्रतिभा की धनी सम्मान 2022 राज्योत्सव के उपलक्ष में।
छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2022 छत्तीसगढ़ का पहरेदार राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्र समूह अंबिकापुर द्वारा।
महिला सम्मान 2022 टीम कोरिया द्वारा
अंचल के गौरव सम्मान 2023 दैनिक भास्कर समूह जिला बालोद द्वारा।
भारत संस्कृति उत्सव सम्मान 2022 हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी कोलकाता द्वारा।

You cannot copy content of this page