DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घीना में ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाई

बालोद। शास. उ. मा. वि. घीना में ओजोन परत संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष 16 सितम्बर को मनाया जाता है । गांव में जनजागरूकता हेतु बच्चो द्वारा रैली निकाली गई।

पर्यावरण संरक्षण से ही ओजोन परत में भी सुधार संभव है। विद्यालय में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य एम. एल. ठाकुर ने पर्यावरण प्रदूषण तथा ओजोन परत के क्षरण में वृक्षारोपण का महत्व पर बल दिया। अगर पेड़ पौधे अधिक होंगे तो आक्सीजन अधिक बनेंगे, जिससे ओजोन परत में सुधार होने की संभावना बढ़ेगी।

           ओजोन पर संरक्षण पर  विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई है जिसमे चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमे सुमन 12 वी. A प्रथम तथा कुमारी आशा 11 वी. A द्वितीय स्थान पर रही। उसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में कुमारी हेमलता 11 वी. A प्रथम तथा कुलेश्वर 12 वी. A द्वितीय स्थान प्राप्त की। साथ ही कविता तथा भाषण का आयोजन किया गया। पूरे स्टाफ द्वारा बच्चो को ओजोन संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन ईको क्लब प्रभारी सी. एल. ठाकुर व्याख्याता घीना ने की। साथ मे मिलेट्स पर जानकारी प्रस्तुत किया गया, यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page