DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

झलमला संकुल जिला बालोद का द्वितीय आवर्ति वर्ग पैरी में संपन्न, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों ने जाना अध्यापन का बेहतर तरीका

बालोद। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर पैरी में झलमला संकुल का द्वितीय आवर्ती वर्ग एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया l

जिसका शुभारम्भ विद्यालय के अध्यक्ष गैंद सिंह साहू शिशु संस्कर शिक्षण समिति पैरी, कोषाध्यक्ष बेनी राम सार्वा से नि प्रधानपाठक पैरी ,उपाध्यक्ष दशरथ लाल कोसरिया पैरी, जिला योग प्रमुख युधिष्ठिर साहू

प्रधानाचार्य घोठिया , जिला संगीत प्रमुख ताराचंद साहू प्रधानाचार्य जगन्नाथपुर, गुनीता देशमुख प्रधानाचार्य पैरी ,प्रकाश तिवारी प्रधानाचार्य लाटाबोड़ , मेनका चंद्राकर प्रधानाचार्य पिरीद के द्वारा दीप प्रज्जवलन वंदना से प्रारम्भ हुआ। इसके पश्चात प्रथम काल खंड में चमन लाल सिन्हा व्याख्याता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लाटाबोड़ के बड़े रोचक तरीके से प्राथमि, माध्यमिक स्तर के बच्चों को अंग्रेजी विषय को सरल सहज तरीके से पढ़ाने के बारे मे अध्यापन कराया। इनके पढ़ाने के तरीके ज्ञान जानकारी से सभी आचार्य दीदी बहुत प्रभावित हुए और आगामी प्रशिक्षण में पुनः आने का आग्रह किया गया। जिसे सिन्हा ने स्वीकार किया है । दूसरे कालान्श में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लाटाबोड़ के अतिथि शिक्षक जागृत दास मानिकपुरी लाटाबोड़ ने भूगोल, पर्यावरण विषय का अध्यन विस्तारपूर्वक बताया कि हमे विद्यालय में भूगोल पर्यावरण को बड़ी रोचक तरीके से कैसे पढ़ा सकते हैं। दोपहर सभी ने सामूहिक भोजन किया। सभी ने भोजन की उत्तम व्यवस्था की तारीफ की । तृतीय कालांश में जिला ग्राम भारती के सचिव सियाराम सार्वा ने आवर्ती वर्ग प्रशिक्षण की विशेषता महत्व पर अपना मार्ग दर्शन दिए। दीपक हिरवानी जिला समन्वयक जिला ग्राम भारती बालोद ने सभी को आगामी कार्यक्रमों योजनाओ की जानकारी दी । युधिष्ठिर साहू ताराचंद साहू ने आगामी परीक्षा एवं अंकसूची लेखन की जानकारी दी ।उक्त आवर्ती वर्ग में आचार्य 20, दीदी 48, अन्य 10 कुल 78 लोगों की उपस्थित रही। इस वर्ग को संपन्न करने में बैठक व्यवस्था पानी भोजन की व्यवस्था विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सुनेश्वर साहू, मुकुंद निषाद, शैल चंद्राकर, नारायनी साहू, कल्पना साहू, शैलेन्द्री सिन्हा मीनाक्षी साहू चांदनी, काजल साहू,ओमीन साहू, संतराम ( बोधि ) साहू का विशेष योगदान रहा। अंत मे वर्ग प्रमुख नवीन मेश्राम झलमला ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

You cannot copy content of this page