DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शाला प्रवेश उत्सव शास. प्राथमिक शाला बैहाकुंआ में संपन्न

डौंडीलोहारा| शा प्राथ शाला बैहाकुंआ में मुख्य अतिथि  संध्या चुरेंद्र सरपंच ग्राम पंचायत बैहाकुंआ, विशेष अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी डौंडी लोहारा एवं नरोत्तम पटेल शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । अतिथियों द्वारा छ.ग. महतारी एवं मां शारदे की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया । पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर, स्वागत किया गया ।साथ ही सभी नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क गणवेश, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक,एवं कापी पेन अतिथियों द्वारा वितरण किया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा सर ने सभी बच्चों को शाला प्रवेश दिवस की बधाई दी ।साथ ही सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया । शाला के सभी बच्चों को मिठाई खिलाया गया । इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक रोमन लारेंद्र ,शिक्षिका बुधंतीन पटेल ,संकुल समन्वयक अशोक टंडन ,  शेखर चुरेंद्र , फकीर राम, चिंता राम पटेल ,नागेंद्र,किशोर कुमार एवं ग्रामवासी पालकगण उपस्थित थे । सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक द्वारा किया गया ।  

You cannot copy content of this page