बालोद। बालोद शहर के गंजपारा इलाके में एक मकान से तीन लाख की चोरी हो गई। जिसमें दो लाख नगद और एक लाख के जेवरात शामिल हैं। बालोद पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। घटना 18 मई को दोपहर से शाम के बीच की है। प्रार्थी जशविन्दर पाल सलूजा निवासी वार्ड क्र0 11 गंजपारा स्टेडियम रोड बालोद ने बताया मेरा स्वंय का सायकल एवं टायर का दुकान है। जिसका संचलन करता हूं । दिनांक 18/05/2023 को मै सुबह 07/30 बजे अपनी पत्नी जतिन्दर कौर सलूजा एवं छोटा लडका स्मीत सलूजा के साथ दुकान आ गये थे । मेरा बडा लडका अमनदीप सलूजा, लडकी जसलीन सलूजा घर पर ही था जो लडका अमनदीप सलूजा सुबह करीबन 10/00 बजे दुकान आया तथा लडकी जसलीन सलूजा करीबन 12/00 बजे घर का मेन दरवाजा में ताला लगाकर दुकान आयी । शाम करीबन 05/00 ब जे मेरा छोटा लडका स्मीत सलूजा जीम जाने के लिए तैयार होने के लिए घर गया तो देखा सामने का दरवाजा खोलकर अंदर गया तो देखा नीचे का दोनों कमरा एवं ऊपर का एक कमरा का सामान अस्त व्यस्त पडा था एवं आलमारी का ड्रज का ताला टुटा हुआ था फिर फोन से मेरा लडका द्वारा मुझे बताने पर मै घर जाकर देखा चेक करने पर आलमारी का ड्रज में रखे नगदी रकम 2,00,000/- रूपये, दो नग सोने का अंगुठी, 04 नग सोने का कंगन, 01 नग सोने का पंजाबी मंगलसूत्र कीमती करीबन 1,00,000/- रूपये जुमला कीमती 3,00,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा घर अंदर प्रवेश कर अलमाली ड्रज का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है।
बालोद गंजपारा के इस मकान से एक लाख के जेवरात और दो लाख नकदी चोरी
