DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

11 मौत से दहला छत्तीसगढ़, रो पड़ा पूरा गांव, श्रद्धांजलि देने प्रदेश भर से पहुंचे थे लोग, पढ़िए अंतिम संस्कार की ये खबर

बालोद/धमतरी। रूद्री थाना क्षेत्र के सोरम में एक साथ 11 लोगों की चिता जलाई गई। पांच चिताओं पर सभी को परिवार के सदस्यों के साथ सामूहिक रूप से लिटाकर जलाया गया। यह नजारा देख लोग दहल उठे। पूरा गांव रो पड़ा। प्रदेश भर से लोग इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

घटना की कहानी, परिजन की जुबानी

पुरूर थाने में एफआईआर करवाने वाले परिजन राहुल साहू ने बताया दिनांक 03.05.2023 को करीबन 10.00 बजे मुझे राहगिरों के द्वारा फोन से सुचना मिला कि आपके परिवार वाले बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एन पी 4325 मे सवार होकर चारामा की ओर जा रहे थे जिनका एक्सीडेन्ट हो गया है एवं गाड़ी में बैठै सभी लोगों को गंभीर चोटें आया है। उक्त बताने पर मै तत्काल रिश्ते में अपने मामा आनंद राम ठाकुर के साथ घटनस्थल एन.एच.30 मार्ग ग्राम जगतरा के 01 कि0मी0 पहले बालोदगहन नर्सरी के पास पहुचा जहां पर देखा तो बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एन पी 4325 एन.एच.30 मार्ग पर रोड़ किनारे क्षतिग्रस्त हालत में रोड़ के किनारे बायें तरफ पड़ा था जिसमें सवार मेरे परिवार के 10 लोगों का मौत हो गया था एवं ट्रक क्रमांक सीजी 21 एफ 9200 भी घटनास्थल से 100 मीटर पहले बायें तरफ जंगल में उतरा हुआ एवं ट्रक का सामने भाग क्षतिग्रस्त हालत में बंद हालत में खड़ा था । दिनांक 03.05.2023 को मेरे परिवार के सभी लोग मेरे चाचा एवन कुमार साहू निवासी ग्राम मरकाटोला थाना कोरर जिला कांकेर की शादी कार्यक्रम संमिलित होने मेरा बड़ा भाई केशव साहू, अपने दोस्त रिषभ शर्मा के वाहन बालेरो क्रमांक सीजी 04 एनपी 4325 में मेरी भाभी टोमीन साहू, मेरी पत्नि संध्या साहू, मेरे दोनों पुत्र योग्यांश साहू, ईशांत साहू, मेरी बहन रमा साहू, मेरे चाचा का लड़का शैलेन्द साहू, चाची लक्ष्मी साहू, मेरे पिता धरमराज साहू, मेरी मां उषा साहू एवं मेरे गांव के डामेश ध्रुव सभी निवासी सोरम थाना रूद्री जिला धमतरी छ0ग0 को बोलेरो वाहन में बिठाकर स्वयं वाहन को चलाते हुये रात्रि करीबन 09.30 बजे ग्राम सोरम थाना रूद्री जिला धमतरी से टिकावन शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने ग्राम मरकाटोला जा रहे थे।

जो करीबन रत्रि 10.00 बजे लगभग एन.एच.30 मार्ग ग्राम जगतरा के 01 कि0मी0 पहले बालोदगहन नर्सरी के पास पहुचे थे कि सामने चारामा की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 21 एफ 9200 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये पुरूर की ओर से जा रही बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एन पी 4325 को सामने से जोरदार ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया।

जिससे बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एन पी 4325 पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बुरी तरह चपट गया।

बोलेरो वाहन चला रहे मेरा बड़ा भाई केशव साहू पिता धरमराज साहू उम्र 34 साल एवं वाहन में सवार कन्डेक्टर सीट में बैठे डामेश ध्रुव पिता विदेशी राम ध्रुव उम्र 19 साल ,ड्रायवर सीट के पीछे बैठे मेरी भाभी टोमीन साहू पति केशव साहू उम्र 33 साल, बगल में बैठे मेरी पत्नि संध्या साहू पति राहूल साहू उम्र 24 साल, मेरी पत्नि के बगल में बैठे मेरी बहन रमा साहू पिता स्व0 अर्जुन साहू उम्र 20 साल, कन्डेक्टर साईड के पीछे बैठे मेरा चाचा का लड़का (भाई) शेलेन्द्र साहू पिता स्व0 अर्जुन साहू उम्र 22 साल, मेरी चाची लक्ष्मी साहू पति स्व0 अर्जुन साहू उम्र 45 साल, वाहन के पीछे सीट में बैठे मेरे पिता धरमराज साहू पिता स्व0 मनबोध साहू उम्र 55 साल मेरी मां उषा साहू पति धरमराज साहू उम्र 52 साल, मेरे बड़ा पुत्र योग्यांश साहू पिता राहुल साहू उम्र 03 साल सभी साकिनान सोरम थाना रूद्री जिला धमतरी को सिर एवं शरीर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गये एवं छोटा लड़का ईशांत साहू उम्र डेढ़ साल को गंभीर चोट लगने से घायल होने से 108 वाहन के द्वारा ईलाज हेतु ले जा रहा था कि रास्ते मे उसकी भी मृत्यु हो गई।

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page