DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नागेंद्र सिन्हा ने 34 वीं बार किया रक्तदान

बालोद। ग्राम परसदा (झलमला) निवासी डॉ. बिस्मभर सिंह सिन्हा जिला संरक्षक सिन्हा समाज के पुत्र शिवम् कंट्रक्शन के प्रो. नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कन्नेवाडा हायर स्कूल कि शिक्षिका प्रतिभा ठाकुर के माध्यम से जिला अस्पताल बालोद पहुंच कर ब्लड बैंक स्टाफ डॉ. के के रामटेके, उत्तम कुमार टंडन, दिलीप कुमार के उपस्थिति में अपना बी पाजिटीव रक्त समूह का 34 वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान कर नागेंद्र सिन्हा ने कहा कि रक्तदान करने की तुलना में मानव जाति के लिए सेवा का कोई बड़ा कार्य नही है। इस नेक कार्य के लिए नमिता निकोशे, धर्मेंद्र सिन्हा, ओम प्रकाश शांडिल्य, थानेस्वर साहू, शीतल कौशिक ने हर्ष व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page