DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले के दुबचेरा से नारायणपुर में आशियाना बनाने जा रहे थे ठेकेदार और मजदूर परिवार, सड़क हादसे में हुई 5 की मौत, एक ही गांव में उठेगी चार लोगों की अर्थी

बालोद। बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला के पास सड़क हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार और कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार चार लोग बालोद जिले के ग्राम दूबचेरा, थाना डौंडीलोहारा के रहने वाले हैं। जिनमें 13 साल की एक लड़की भी शामिल थी। बताया जाता है कि एक ठेकेदार जो कि नारायणपुर में अपनी एक पहचान के यहां घर निर्माण का ठेका लिया था और होली के बाद उक्त कार्य शुरू करने के लिए नारायणपुर जा रहा था। सभी कार में सवार थे लेकिन कच्चे माइंस से चलने वाली ट्रक की चपेट में आने के बाद हादसे का शिकार हो गए और 5 लोग अपनी जान गवां बैठे। कार सवार चार लोगों की मौत हुई तो बाइक सवार भी नहीं बच पाया। डौंडी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। लगातार कच्चे कारण हादसे हो रहे हैं दुबचेरा के रहने वाले ठेकेदार लिखन देवांगन, भूपेंद्र वैष्णव, हेमचंद देशमुख सहित एक 13 साल की बच्ची को इस हादसे में अपनी जान गवानी पड़ी। हादसे की तस्वीर इतनी भयानक है कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी। घटना दोपहर 1:00 बजे की बताई जाती है।
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर उक्त ट्रक रही थी। मरकाटोला गांव के पास पहुंची कार और बाइक भी आ रही थी। ऐसे में ट्रक चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने दोनों गाडिय़ों को एक-एक कर टक्कर मार दी। मृतक सभी लोग काम करने के लिए नारायणपुर जा रहे थे। जहां परमेश्वर देवांगन का घर नारायणपुर में बन रहा है। उसी के घर बनाने का ठेका गांव के एक शख्स ने लिया है। उसी के साथ काम करने के लिए सभी कार में सवार होकर सभी जा रहे थे। परमेश्वर की बेटी भी उसी कार में सवार थी। हादसे में परमेश्वर बुरी तरह से घायल हुआ है। जबकि उसकी बेटी की जान चली गई है।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page