DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आशुतोष कौशिक बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला बालोद के जिला संयोजक

बालोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 55 वें प्रांत अधिवेशन देश के ऊर्जाधानी और मां सर्वमंगला की पावन धरा में सम्पन्न हुआ अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के कोने कोने से लगभग 800 से अधिक छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में अनेक सत्रों के माध्यम से अभाविप के विचारधारा को छात्र प्रतिनिधियों को प्रमुख कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया अधिवेशन के दूसरे दिवस में कोरबा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे कोरबा के जनमानस द्वारा विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अधिवेशन के तीसरे दिन प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हुआ जिसमे जिला विद्यार्थी विस्तार आशुतोष कौशिक को जिला संयोजक , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लुमेश साहू , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनल बिसेन, को नवनियुक्त किया गया।

You cannot copy content of this page