DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में विधायक का बच्चों ने किया नृत्य अभिनंदन

बालोद। सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम देवीनवागांव में आयोजित किया गया।

जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने राउत नृत्य के विशेष परिधान में मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा का स्वागत सम्मान किया।

नृत्य करते हुए उन्हें मंच तक लाया गया। इस तरह का सम्मान देख विधायक काफी प्रभावित हुई। उन्होंने बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की तो वही अन्य अतिथियों के साथ स्कूल प्रबंधन और आयोजक समिति द्वारा स्मृति चिन्ह स्वरूप स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान स्कूल के आयोजन की सराहना की और इसे सेवाभावी पहल बताया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव सहित स्कूल के प्राचार्य एनके गौतम, शिविर प्रभारी केके गंगासागर सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page