DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक खो-खो स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कालेज छात्र छात्राओं ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के द्वारा छत्तीसगढ़या ओलंपिक 2022-2023 का आयोजन किया गया। जिसमें गिल्ली डंडा, बांटी, भंवरा, फुगड़ी , गेदी दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया।

जिसमें शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज के छात्राओं ने खो-खो स्पर्धा में भाग लिया और जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक खो-खो स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया एवं संभाग स्तर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया सभी छात्राओं को शासकीय कॉलेज बालोद की तरफ से प्राचार्य डॉ श्रद्धा चंद्राकर, सहा-प्रधापक डॉ.जे.के खलखो सर , सी.डी मानिकपुरी सर , जी. एन खरे सर,आर.डी साहू सर एवं क्रीड़ा अधिकारी मनीष टोप्पो ने जिनके द्वारा छात्राओं ने ये मुकाम हासिल कर दिखाया सभीे छात्राओं को डेढ़ सारी बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page