DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद कालेज में हुआ मानव अधिकार दिवस का आयोजन

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में मानव अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विधि विभाग के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर श्रद्धा चंद्राकर थी।

इस अवसर पर विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राघवेश पांडे एवं विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक स्वाति वैष्णव , जे के पटेल अतिथि व्याख्याता पूजा ठाकुर पूरन चंद गुप्ता तथा सोहन लाल साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा चंद्राकर ने कहा हम सभी को अपने मानव अधिकार के साथ साथ दूसरो के मानव अधिकार का भी ध्यान रखना चाहिए।उन्होने कहा की हम लोगो को अन्य देशों की तुलना में ज्यादा अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त है।विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ राघवेश पांडे ने मानव अधिकार पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा आज सबसे बड़ी चुनौती कमजोर एवं पीड़ित लोगों के मानव अधिकारों की रक्षा करना है हम सभी को संविधान में दिए गए अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए तथा अपने अधिकारों की रक्षा के साथ दूसरों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर विधि विभाग के स्वाति वैष्णव ने संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार को विस्तृत रूप से बताया और कहा कि बहुत सारे मौलिक अधिकारों को भारतीय संविधान ने संरक्षण प्रदान किया है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अतिथि व्याख्याता पूजा ठाकुर के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page