DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आल इंडिया वेट लिफ्टिंग में बालोद के खिलाड़ी चयनित, केरल में दिखाएंगे प्रतिभा

बालोद। बालोद के वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी जल्द ही केरल में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे। दुर्ग में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद के खिलाड़ी कु.सुषमा ढीमर(प्रथम) एवम कु.भूमिका ढीमर(प्रथम),वंदना गावरे एवम हेमा गावरे ने (तृतीय)स्थान प्राप्त किया है। ये सभी खिलाड़ी घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद में अध्यनरत है। इन खिलाड़ियों का चयन केरल राज्य में होने वाली आल इंडिया वेट लिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि के लिए कुलदीप शर्मा (कलेक्टर बालोद), डोमेंद्र भेड़िया (पूर्व विधायक एवम अध्यक्ष वेट लिफ्टिंग संघ बालोद), रजनी वैष्णव(समाज सेविका बालोद), नरेंद्र कुमार साहू (सचिव जिला वेट लिफ्टिंग बालोद ) और फिटनेस वर्ल्ड जिम बालोद के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई दी।

You cannot copy content of this page