DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीजी टेट -2022 के परीक्षा परिणाम में दशमलव / पॉइंट प्रतिशत को पूर्ण मानकर पात्रता देने की मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बालोद। सीजी टेट 2022 पात्रता परीक्षा के प्रश्नों के विलोपन के पश्चात जारी परिणाम में प्राप्त दशमलव / पॉइंट में अंक होने के कारण दशमलव प्रतिशत से बहुत से अभ्यर्थी परीक्षा उत्तीर्ण नही कर पाए है। सी टेट परीक्षा दशमलव या प्वाइंट प्रतिशत को पूर्ण मानकर ई सर्टिफिकेट जारी किया जाता है । इसी प्रकार सीजी टेट 2022 में बहुत से अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग 49. 50% से अधिक और अनारक्षित वर्ग 59.50% से अधिक अंक प्राप्त करने के बाद भी चूक गए है ।
इसी विषय को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बालोद द्वारा मुख्य मंत्री के नाम से अपर कलेक्टर अमित श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभाविप आशुतोष कौशिक ने बताया कि दशमलव पॉइंट में प्राप्त प्रतिशत जैसे आरक्षित वर्ग के 49. 50% से अधिक तथा अनारक्षित वर्ग में 54.50% से अधिक अंक को पूर्ण प्रतिशत अंक मानते हुए ई सर्टिफिकेट जारी किया जाए। अभ्यर्थी हित को ध्यान में रखते हुए उचित और सकारात्मक निर्णय लेने की मांग मुख्यमंत्री से की जा रही है।

You cannot copy content of this page