DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपलब्धि -नेशनल बेस्ट ऐचुमेंट अवॉर्ड साथ ही नेशनल रेफरी का मिला खिताब

बालोद। जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद , राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार तथा प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया गया।

जहां सम्पूर्ण भारत से 21 राज्य के 121 प्रशिक्षक, रेफरी शामिल हुए। जिनमें बालोद स्थापित जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के 12 प्रतिभागी शामिल हुए सबसे बड़ी उपलब्धि ये हुआ कि बालोद से प्रत्येक प्रतिभागी नेशनल सेमीनार मे बड़ चढ़ के भाग लिए।

जिनमें 12 के 12 प्रतिभागियों ने नेशनल रेफरी का परीक्षा भी बहुत अच्छे अंकों के साथ पास किए और प्रत्येक ने बेस्ट ताइक्वांडो अच्यूमेंट अवॉर्ड ने अपना नाम दर्ज कराएं। जिला मार्शल आर्ट्स बालोद , लाटाबोड़, कन्नेवाड़ा से एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक वासुदेव, यामिनी कौमार्य, मोनेष कुमार साहू, खोगेश्वरी गेंद्रे, इंद्र कुमार पटेल , हरीश कुमार साहू, तामेश्वर साहू , अजय धनकर, संदीप साहू, कमलेश वासनिक, चिरंजीव सोनल आस्था योगी, आदि रहें।

मकसद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेफरशिप ही करना नहीं बल्कि प्रत्येक छोटे से छोटे चैंपियनशिप में अपना सर्व श्रेष्ठ निर्णायक का भूमिका अदा करना चाहतें हैं, ये रेफरी 29 से 31 दिसंबर को प्रथम राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बिलासपुर छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे । इनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रही कि अपना नाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल कराना। अंततः प्रत्येक ने बहुत मेहनत किए, शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ मानसिक परीक्षा में भी अपना बहुत अच्छा स्थान में बनाने में सक्षम रहें।यह सेमिनार , इंटरनेशन ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में हुआ। जहां मुख्य प्रशिक्षक मास्टर टी. लोखनंदम ( अंतरराष्ट्रीय इंस्ट्रक्टर साउथ कोरिया) ग्रैंड मास्टर नरेश सिंह( अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट 5 था डन ब्लैक बेल्ट,) मास्टर लक्ष्मण गुरुंग, मास्टर मोहम्मद रज्जाक सरकार मास्टर गणेश सागर साथ ही पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रतन लाल डांगी, सुप्रीडेंडेंट ऑफ पुलिस पारुल माथुर, डिप्टी सुप्रीटेंडेंड ऑफ पुलिस मंजुलता बाज साथ ही बिलासपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार रहें।

You cannot copy content of this page