DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांव का युवक बना नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में रेफरी, धर्मेंद्र सेन का हुआ चयन

बालोद। जिले के बालोद ब्लॉक के छोटे से गांव टेकापार के रहने वाले एक युवक धर्मेंद्र सेन बॉल बैडमिंटन के क्षेत्र में अब रेफरी की भूमिका निभाएंगे। दरअसल में दंतेवाड़ा जिला बॉल बैडमिंटन संघ एवं राज्य बॉल बैडमिंटन संघ छत्तीसगढ़ द्वारा एनएमडीसी सेंट्रल जोन नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जो कि एनएमडीसी किरंदुल फुटबॉल मैदान में 27 से 30 नवंबर तक हो रही है। इस प्रतियोगिता में टेकापार के रहने वाले धर्मेंद्र सेन को ऑफिशियल रेफरी नियुक्त किया गया है। इस स्पर्धा में 6 राज्यों की टीम उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और एनएमडीसी किरंदुल के टीम भाग ले रही है। नेशनल रेफरी तोशीबा सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्घाटन 28 नवंबर को शाम 4:00 बजे होगा। समापन 30 नवंबर को शाम 5:00 बजे होगा। मुख्य अतिथि बैलाडीला आयरन ओर माइन किरंदुल कॉन्प्लेक्स के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार होंगे। स्पर्धा में महिला और पुरुष दोनों टीम शामिल हो रही है। तो टेकापार के धर्मेंद्र सेन के रेफरी नियुक्त किए जाने पर शुभचिंतकों ने बधाई दी।

You cannot copy content of this page