DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजेश यादव बने राष्ट्रीय मानवाधिकार आर टी आई जागरुकता संगठन के जिला बालोद अध्यक्ष

बालोद। राष्ट्रीय मानवाधिकार आर टी आई जागरुकता संगठन भारत संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी के दिशा निर्देश से राष्ट्रीय मानवाधिकार आर टी आई जागरुकता संगठन भारत कार्यालय द्वारा जारी किया गया नियुक्ति पत्र आई डी कार्ड N. H. Rao-C. G. /941/2022 अनुसार राजेश यादव जिला बालोद अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया गया है। आर टी आई संगठन के समस्त पदाधिकारीयो ने राजेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि हमे विश्वास है कि जिला बालोद क्षेत्रों में जनहित विषयों को लेकर छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन को एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम/अध्यक्ष को अवगत करा कर शासन प्रशासन की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक तथा जन जन की समस्या कि आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इसी आशा और विश्वास के साथ संगठन की ओर से शुभ कामनाएं एवम बधाई दी,तो वही राजेश यादव को बालोद जिला के जिला अध्यक्ष बनने पर लोगो में खुशी का माहौल है।

You cannot copy content of this page