DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शंकरलाल पंत “नेता जी” को श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधायक संगीता सिन्हा

गुरुर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा ग्राम गंगोरीपार में स्वर्गीय शंकरलाल पंत को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची।

जिनका विगत दिनों निधन हो गया था। वे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता थे। 96 साल की उम्र में भी स्फूर्तशील नजर आते थे। यहां तक की गाड़ी तक चला लेते थे। लोग उनके जीवन के कायल थे। उनके निधन पर अंतिम कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची विधायक संगीता सिन्हा ने उनके कार्यों को दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्हें गांव वाले नेता जी के नाम से पुकारते थे। स्व शंकरलाल ने नेत्रदान भी किया था। उनकी आंखों को विशेषज्ञों द्वारा निकालकर मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, शादिक अली,पिमन साहू डॉ ओमकार महमल्ला, डॉ किशोर साहू,लाल खां, सहित अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा गुरुर में भी कबीर मेडिकल गुरुर के संचालक अनिल साहू के पिता जी परसादी राम साहू के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक और कांग्रेसी पहुंचे थे।

You cannot copy content of this page