DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के सदस्य बने दल्ली के काशीराम निषाद

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दल्ली राजहरा के तेजतर्रार युवा नेता दल्ली राजहरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग के लोकप्रिय नेता काशीराम निषाद को छत्तीसगढ़ के पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण का सदस्य बनाकर दल्ली राजहरा के साथ ही संपूर्ण बालोद जिला के पिछड़ा वर्ग एवं निचले तबके के लोगों के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को गौरवान्वित किया है। पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन का सदस्य दल्ली राजहरा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद को बनाए जाने पर दल्ली राजहरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत हर्ष का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र में पटाखे एवं रंग गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार लोग कर रहे हैं। भूपेश बघेल को धन्यवाद दे रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ शासन की सदस्य संगीता सिन्हा को भी हृदय से धन्यवाद एवं आभार देने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रतिराम कोसमा पूर्व पार्षद के ईश्वर राव के जया लक्ष्मी पूर्व पार्षद रामजतन, पूर्व पार्षद प्रदीप, मेटल महेश वर्कर्स यूनियन इंटक के अध्यक्ष तिलक मानकर देव कुमार संतोष घराना राकेश जायसवाल सूरज विहार रवि जायसवाल महेंद्र अप्पू चंदू सिन्हा ताराचंद बघेल जयप्रकाश यादव विल्सन ,फ्रांसिस ,रूबी एंथोनी जेबा कुरैशी संजय मेश्राम धीरेंद्र डोंगरे मुकेश पटेल परितोष हंसपाल राजकुमार साहू जगदीश श्रीवास रुखसाना बेगम गौतम बेरा अजय बघेल नितेश बांमेश्वर हरीश, पारस मल जैन रोशन पटेल रुकमणी किशोर एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और नगर वासियों ने भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए काशीराम निषाद को बधाइयां दी।

You cannot copy content of this page