DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से फसल हो गई स्वाहा

गुरुर। ब्लाक के ग्राम भानपुरी पर दुबा राम साहू के खेत में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लग गई। जिससे उन्हें करीब 40 डिसमिल खेत में लगे फसल जलकर स्वाहा हो गया। किसान ने शासन प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। किसान का कहना है कि फसल पूरी तरह से जल गई है। ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। चिंगारी निकल रही थी लेकिन बिजली कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। देखते देखते चिंगारी से आग पकड़ ली। फसल पककर तैयार है। कटाई करवाने वाले थे लेकिन चिंगारी से निकली आग के कारण सब जल गया।

You cannot copy content of this page