DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों एवं हमालों को परिचय पत्र प्रदान करने हेतु नवीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद ।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री शर्मा आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में धान खरीदी के कार्य की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में खाद्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन के अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इसके अंतर्गत केवल वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के अनुसार ही धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कोचियों एवं अवैध धान की खरीदी न हो। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही या किसी प्रकार की त्रुटि बिल्कुल भी क्षम्य नहीं होगा। श्री शर्मा ने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में अनाधिकृत एवं गैर जरूरी व्यक्तियों की उपस्थिति की रोकथाम हेतु धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों एवं हमालों के लिए परिचय पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ, जिला विपणन अधिकारी एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी सहित समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा की धान खरीदी केन्द्रों में अपनी धान की बिक्री हेतु आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में जरूरी व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान के पंजीयन एवं रकबे में किसी प्रकार की त्रुटी होने की स्थिति में उन्हें समझाईश दी जाए कि उनका पंजीयन सुधार के उपरांत उनकी धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा की किसानों को टोकन का वितरण प्रतिदिन की खरीदी क्षमता के आधार पर की जाए। श्री शर्मा ने कहा की इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु 64 कार्य दिवस मिल रहा है, जिससे किसी भी किसान को धान विक्रय में जल्दबाजी की आवश्यकता नहीं होगी। धान खरीदी के अंतिम दिवसों में अधिकतम किसानों की खरीदी का दबाव न बने इसलिये प्रारंभ से ही एक आनुपातिक रूप से धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। धान खरीदी के दौरान किसी भी किसान को पंजीयन, रकबा, टोकनएवं धान खरीदी से संबंधित किसी प्रकार की कोई भी शिकायत हो तो उसके लिये खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18002333663 एवं संयुक्त जिला कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 07749-223970 में सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

You cannot copy content of this page