DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निवृत्तमान शिक्षक की विद्यालय स्तर पर भावभीनी विदाई दी

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घीना, विकासखंड डोंडी लोहरा में निवृत्तमान शिक्षक लखन लाल भण्डारी को कार्यकाल सेवा पूर्ण होने पर विद्यालय स्तर पर भावभीनी विदाई दी गई ।

लखन लाल भण्डारी ने अपने शिक्षकीय जीवन की खट्टी मीठी यादे समारोह में आशीष वचन के रूप में व्यक्त कर अपनी बात कही। इस कार्यक्रम की समारोह में उपस्थित स्टाफ द्वारा उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना पाएं हुए शिक्षक की उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई सम्मान समारोह में उपस्थित सरपंच बिंदु तारम घीना, प्राथ. शाला घीना, के प्रधान पाठक त्रिभुवन साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष बिंझवार तारम, दरबारी सिन्हा, समिति के महिला सदस्यों एवं शास. उ. मा. वि. घीना के स्टाफ व प्राथ. तथा पूर्व मा. वि. के समस्त बच्चे एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता का पद में व्याख्याता टी. एस. लाउरिया जी रहे। कार्यक्रम का संचालन के. पी. सिन्हा उच्च वर्ग शिक्षक घीना ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page