DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नव नियुक्त युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलकर लिया आशीर्वाद

बालोद। दोबारा यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले प्रशांत बोकड़े ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से प्रत्यक्ष भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। बता दें कि 4 माह पूर्व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का चुनाव हुआ था। जिसमे बालोद जिला से अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी खड़े हुए थे। जिसमे एक प्रशांत बोकड़े भी थे।

ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया कठिन होने के बावजूद उनके समर्थको ने कड़ी मेहनत कर कड़ी धुप में दिन रात लगन से काम कर के छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस बालोद जिला अध्यक्ष पद में प्रशांत बोकड़े को 277 वोट से विजयी बनाए। लगातार 01 माह तक ऑनलाइन वोटिंग के जरिये वोट दिलवाते सभी समर्थको के चेहरे में ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। प्रशांत बोकड़े एवं उनके समर्थको ने कड़ी मेहनत कर उन्हें विजयी बनाने में सहायता की और परिणाम निकलते ही सभी समर्थको के चहरे में एक अलग सी ख़ुशी थी। परिणाम पता चलते ही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, गुण्डरदेही विधायक कुँवरसिंह निषाद, बालोद विधायक संगीता सिन्हा , मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी,नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा अध्यक्ष शिबू नायर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम ,लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रजापति सहित विवेक मसीह,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संगीता शीबू नायर, चंद्रप्रकाश सिन्हा,नितेश बाम्बेश्वर,जेबा कुरैशी, युवा कांग्रेस से परितोष हंसपाल ,जसविंदर सिंग गिल,नितेश बाम्बेश्वर ,पिंकू डे, दिनेश यादव , ,नीरज साहू ,रंजीत बघेल ,चंदन ठाकुर , हेमंत पटेल,मुकेश देवांगन ,सोनू सेन ,आनंद भास्कर भानु सलामे ,गज्जू ठाकुर ,राहुल कड़पति ,चेतन ठाकुर,तुषार साहूआयुष दुबे ,दीपक ,खिलेश, अनिरुद्ध ,यश काम्बले ,विकास मित्तल , मुकेश पटेल ,एवं बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस ,जिला कांग्रेस युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मिलकर साथ ही साथ फोन कर जीत की बधाई दी थी। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस डौंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष पद पर भरत देवांगन की भी जीत हुई। भरत देवांगन ने कहा कि आने वाले समय मे मजबूती से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे।

You cannot copy content of this page