बालोद। ग्राम घीना में नवरात्रि के पावन अवसर पर नव जागृति दुर्गा उत्सव समिति सांस्कृतिक कला मंच और समस्त ग्रामवासी के सहयोग से 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी ” फुल मोंगरा ” ग्राम सुरजपुरा बामी तहसील सहसपुरलोहरा, जिला – कबीरधाम वालो का कार्यक्रम रखा गया है, उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रूपसिंह रावटे ने दी।
