DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वर्ष 2023 तक टिन शेड निर्माण की घोषणा जनपद मद से की गई धार्मिक मंच ग्राम परसुली में

अतिथि स्वरूप पहुंचे थे अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो गुरुर

गुरूर। ग्राम परसूली में आयोजित नव दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा आयोजित ग्राम परसूली के युवा साथियों के द्वारा जय अम्बे जस भजन मंडली की प्रस्तुति हुई। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो गुरुर पहुंचे। उन्होंने ग्राम परसूली के सभी जनता जनार्दन को अभिवादन करते हुए जनता जिन्होंने अपना भरपूर आशीर्वाद देकर संध्या साहू को अपने क्षेत्र की जनपद सदस्य बना कर जनता की सेवा, क्षेत्र की सेवा, ब्लाक की सेवा, जिला की सेवा, प्रदेश की सेवा, राष्ट्र की सेवा करने का अवसर दिये है उसके लिए सादर जनता जनार्दन को आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ जनपद प्रतिनिधि और युवा मोर्चा महामंत्री होने के नाते अजेंद्र साहू ने ग्रामीण जनो की मांग पर ध्यान देते हुए जनपद मद 15 वे वित्त की राशि से माता रानी के पंडाल पर अगले वर्ष 2023 तक मंच के उपर टिन शेड निर्माण की घोषणा की और साथ में आर्थिक सहयोग प्रदान किये । शेड निर्माण से परसुली के धार्मिक स्थल पर होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। सभी को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएँ भी दिये। उक्त कार्यक्रम में परसुली के पूर्व सरपंच झालेंद्र सिन्हा, ऐका साहू, कौशिक सर, बुधराम, गजेंद्र साहू, सिन्हा जी और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page